आईआरएम एनर्जी ने आईपीओ के लिए सेबी से मांगी मंजूरी

img

शहरी गैस वितरण कंपनी आईआरएम एनर्जी लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास आवेदन किया है। इस सिलसिले में आईआरएम एनर्जी ने सेबी के समक्ष शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। आईपीओ की मंजूरी के लिए दाखिल मसौदा रेड हेरिंग दस्तावेज (डीआरपीएच) के मुताबिक, मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.01 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जानी है। इस तरह यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) वाला होगा। हालांकि अहमदाबाद स्थित यह कंपनी आईपीओ से पहले ही 20 लाख इक्विटी शेयरों को बेच सकती है। यदि यह आवंटन पूरा हो गया तो फिर निर्गम का आकार कम हो जाएगा। कंपनी के प्रवर्तकों के पास इस समय आईआरएम एनर्जी में 67.94 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement