असम में तस्करों के चंगुल से सात लोगों को छुड़ाया गया
रंगिया (असम), गुरुवार, 15 दिसम्बर 2022। झारखंड, त्रिपुरा और असम के सात लोगों को असम के कामरूप जिले में मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रंगिया रेलवे स्टेशन के निकट एक मकान से छह महिलाओं और एक बच्चे को बचाया गया। उन्होंने बताया कि मानव तस्करों के एक गिरोह द्वारा राज्य के बाहर से कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार रात एक अभियान चलाया। अधिकारी ने कहा, “हमारी टीम ने रंगिया रेलवे स्टेशन के निकट कोरियारा गांव में एक मकान में छह महिलाओं और एक बच्चे को बंद पाया। हालांकि, अपराधी मौके से फरार हो गये।’’ उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त्रिपुरा और झारखंड से लाया गया था, जबकि कुछ असम के उदलगुड़ी, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों से थे। उन्होंने कहा, “अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।”
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
