जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ धन शोधन मामले में सुनवाई 20 दिसंबर तक स्थगित
नई दिल्ली, सोमवार, 12 दिसम्बर 2022। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने फर्नांडीज के वकील द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कि उन्हें (फर्नांडीज को) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपपत्र और अन्य दस्तावेजों की पूरी प्रति प्राप्त नहीं हुई है, मामले की सुनवाई 20 दिसंबर के लिए स्थगित कर दी। संक्षिप्त सुनवाई के दौरान फर्नांडीज भी अदालत के समक्ष पेश हुईं। अदालत ने 15 नवंबर को अभिनेत्री को नियमित जमानत दी थी। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अदालत ने 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए फर्नांडीज को पेश होने के लिए कहा था। फर्नांडीज को पूरक आरोपपत्र में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया। उन्हें जांच के संबंध में ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुका है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
