कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 3 घायल
बेंगलुरु, सोमवार, 12 दिसम्बर 2022। कर्नाटक के बेंगलुरु-मेंगलुरु हाईवे के टिट्टानहोशहल्ली गेट के पास रविवार देर रात एक कार का टायर फटने और डिवाइडर से टकराने के बाद एक अन्य कार से हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इनोवा कार में सवार हासन निवासी श्रीनिकेवासमूर्ति (74) और तमिलनाडु से आई स्विफ्ट कार में सवार जयंती (60) व प्रभाकर (75) की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने कहा कि विश्वेश्वर भट्ट (50), इंजीनियरिंग के छात्र अचल, गौतम, केविन, सर्वेश को बीजी नगर के आदिचुनचनागिरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीन अन्य को गंभीर हालत के कारण बीजी नगर के आदिचुनचनागिरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब बेंगलुरु से हासन की ओर जा रही इनोवा कार डिवाइडर पार कर दूसरी सड़क पर हासन की ओर आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई। जिला पुलिस अधीक्षक यतीश ने उस स्थान का दौरा किया और बचाव कार्य का निरीक्षण किया। इस संबंध में बिंदीगानाविले थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
