सांसद की हत्या की धमकी देने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार
जयपुर, रविवार, 11 दिसम्बर 2022। राजस्थान पुलिस ने सांसद की हत्या की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के प्रति ‘कतई बर्दाश्त न करने’ की नीति अपना रही है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के एक कार्यकर्ता ने जयपुर के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उसे फोन कर सांसद हनुमान बेनीवाल की हत्या करने की धमकी दी है। वहीं, हनुमानगढ़ शहर की धानमंडी में एक व्यापारिक फर्म की दुकान पर शनिवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस घटनाक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
