टीआरएस का आधिकारिक नाम अब बीआरएस हुआ
हैदराबाद, शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2022। राष्ट्रीय राजनीति में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का औपचारिक आगाज करते हुए पार्टी प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का ध्वज फहराया। निर्वाचन आयोग ने टीआरएस के नये नाम बीआरएस को मंजूरी दे दी है। राव ने यहां पार्टी मुख्यालय पर बीआरएस का ध्वज फहराया। इसके पहले उन्होंने टीआरएस का बीआरएस के रूप में नाम परिवर्तित करने से संबंधित दस्तावेज पर दस्तखत किये। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी, लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश राज और कई बीआरएस नेता इस मौके पर मौजूद थे। राव को केसीआर के रूप में भी जाना जाता है। राव को निर्वाचन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जानकारी मिली कि टीआरएस के नये नाम बीआरएस को स्वीकृति दे दी गई है। तेलंगाना के बाहर चुनावी राजनीति में दखल बढ़ाने के लिए टीआरएस ने अक्टूबर में अपना नाम बदलकर बीआरएस कर लिया था। राव ने टीआरएस की स्थापना आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना राज्य के गठन की मांग को लेकर संघर्ष के लिए वर्ष 2001 में की थी।
Similar Post
-
चुनाव की घोषणा से ठीक पहले ममता सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की
कोलकाता, रविवार, 15 मार्च 2026। विधानसभा चुनावों की तारीखों की ...
-
केंद्र सरकार के 'गलत फैसलों' के कारण एलपीजी की भारी कमी हुई है: स्टालिन
चेन्नई, रविवार, 15 मार्च 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध् ...
-
शाह ने असम में 2,092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत की
गुवाहाटी, रविवार, 15 मार्च 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह न ...
