राजस्थान में अब सरकार बदलने का क्रम तोड़ेंगे : सुखजिंदर सिंह रंधावा

img

जयपुर, गुरुवार, 08 दिसम्बर 2022। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चुरु जिले में सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर खुशी जताते हुए दावा किया है कि प्रदेश में अब सरकार बदलने का क्रम तोड़ेंगे और आगे भी हम जीत बरकरार रखेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने राजस्थान आये श्री रंधावा ने सरदारशहर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी अनिल शर्मा की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया में आज यह बात कही। उन्होंने इस जीत को अपने लिए बहुत सौभाग्य की बात बताते हुए कहा उन्हें हाल में प्रदेश प्रभारी बनाया गया हैं और राज्य में पार्टी को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई हैं जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में सरकार बदलने का क्रम तोड़ेंगे और आगे भी हम जीत बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा कि अभी पूरा ध्यान पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हैं और इसके बाद कौन ज्यादा काम कर रहा है, कैसे कर रहा है और किस तरह कांग्रेस को आगे लेकर जाया जा सकता हैं, इस पर जोर दिया जायेगा। रंधावा ने कहा कि हर आदमी एवं कार्यकर्ता को सम्मान मिले यह प्रयास होने चाहिए और हर कांग्रेस कार्यकर्ता यह कहे कि कांग्रेस की सरकार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि टुकडों में बंटी भाजपा को चुनौती देकर यह जीत हासिल की है जो बहुत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले अधिकतर विधानसभा उपचुनाव जीते हैं और भाजपा तो उपचुनाव जीतना ही नहीं चाहती और जो उम्मीदवार चुनाव लड़ना ही नहीं चाहता, उस कमजोर उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा गया। डोटासरा ने कहा कि लोगों में देश में व्याप्त माहौल, बेरोजगारी एवं महंगाई को लेकर रोष है और श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में इसका असर देखने को मिल रहा है और इस कारण उन्हें जोरदार समर्थन मिल रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जो कोटा क्षेत्र से सांसद हैं और यहां राहुल गांधी की यात्रा में जो लोग उमड़े है और राहुल जिंदाबाद कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से पूरे देश में माहौल बन गया है।

कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी अनिल शर्मा ने कहा उनके पिता भंवर लाल शर्मा के क्षेत्र में लम्बा प्रतिनिधित्व के दौरान जनता की सेवा और राज्य की गहलोत सरकार के गत चार साल के जनहित के काम की बदौलत आज सरदारशहर उपचुनाव में भी उन्हें लोगों ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत कांग्रेस सरकार के कामों पर जनता की मोहर साबित हुई हैं। उन्होंने अपनी जीत को शानदार बताते हुए इसके लिए जनता का आभार जताया। उधर उपचुनाव हारने के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार पींचा ने कहा कि उनकी हार का कारण राज्य में कांग्रेस का शासन एवं क्षेत्र में पूर्व विधायक भंवरलाल के पुत्र अनिल शर्मा का चुनाव लड़ने से मिली सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि हार की समीक्षा की जायेगी और जनता का साथ मिला तो वह वापस आयेंगे। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement