गुजरात चुनाव के परिणाम देश का मिजाज नहीं बताते : पवार
मुंबई, गुरुवार, 08 दिसम्बर 2022। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप ही आए हैं, लेकिन यह देश का मिजाज नहीं झलकाते। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी 182 सीटों में से 42 सीटों पर जीत और 115 पर बढ़त के साथ ऐतिहासिक जीत की ओर है। NCP की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, गुजरात चुनाव अपेक्षा के अनुरूप आए क्योंकि एक राज्य विशेष के लिए सत्ता के पूरे तंत्र को लगा दिया गया और परियोजनाएं वहां भेज दी गयीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, गुजरात चुनाव के परिणाम देश का मिजाज नहीं बताते। दिल्ली में नगर निगम और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम से यह साबित हो गया है, जहां भाजपा हार गयी।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
