‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए बंगाल जा सकते हैं राहुल गांधी और प्रियंका
कोलकाता, गुरुवार, 08 दिसम्बर 2022। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 28 दिसंबर से शुरू होने वाले पश्चिम बंगाल चरण में भाग लेने के लिए इस महीने के उत्तरार्ध में राज्य का दौरा कर सकते हैं। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा का बंगाल चरण दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में कपिल मुनि आश्रम से शुरू होगा और दार्जीलिंग तक जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत पश्चिम बंगाल में करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
हमनें 28 दिसंबर को सागर द्वीप में कपिल मुनि के आश्रम से यात्रा शुरू करने की योजना बनाई है। हम कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को आमंत्रित करेंगे।” उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का राज्य चरण 55 दिनों तक जारी रहेगा और इस दौरान यह दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पुर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, कोलकाता, नादिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर व दार्जीलिंग जिलों से होकर गुजरेगी।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
