मैनपुरी में डिंपल ने ली निर्णायक बढ़त

img

लखनऊ, गुरुवार, 08 दिसम्बर 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ मैनपुरी लोकसभा सीट पर कब्जा करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोशिश नाकाम साबित होती दिख रही है। यहां उपचुनाव में जारी मतगणना में पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से डेढ़ लाख से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। निर्वाचन आयोग से दोपहर एक बजे तक मिले रूझानो के अनुसार रामपुर विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार मोहम्मद आसिम राजा भाजपा उम्मीदवार से छह हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाये हुये हैं जबकि भाजपा के कब्जे वाली मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मदन भैया कांटे की जंग में भाजपा की राजकुमारी सैनी से डेढ़ हजार से अधिक मतों से आगे हैं।

सपा के लिये प्रतिष्ठा का सवाल बनी मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव की जीत लगभग तय हो चुकी है। यादव और शाक्य बाहुल्य इस सीट पर जीत की सुगंध के साथ ही सपा समर्थकों ने खुशियां मनानी शुरू कर दी हैं। मतगणना स्थल के बाहर हालांकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। दोपहर एक बजे तक मिले रूझान के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं प्रत्याशी डिंपल यादव को तीन लाख 21 हजार 194 वोट मिल चुके थे जबकि भाजपा के रघुराज शाक्य के हिस्से में एक लाख 79 हजार 768 मत आये हैं। इस प्रकार डिंपल ने एक लाख 51 हजार 426 मतों की बढ़त बनायी हुयी है। इस सीट पर उपचुनाव डिंपल के ससुर और पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हो रहा है।

यादव परिवार के वरिष्ठ सदस्य और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने डिंपल की जीत पर खुशी का इजहार करते हुये ट्वीट किया ''मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद। अपने बड़े भाई श्री मुलायम सिंह यादव की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये उन्होने एक अन्य ट्वीट पोस्ट किया और कहा ''यह जीत नेताजी के आशीर्वाद और आदर्श की है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement