आधार कार्ड से टूटी शादी! दुल्हन ने किया ऐसा काम
आपने शादियों के टूटने के बहुत से मामले देखे और सुने होंगे। लेकिन पहली बार अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, हाल ही में आधार कार्ड के जरिए एक शादी टूट गई। जी हां, आप शायद यकीन ना करें लेकिन ये सच है। आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड के मिसमैच के कारण एक शादी टूट गई। ये मामला आंध्र प्रदेश के गुंतुर का है। लडक़ी के पिता के आधार कार्ड में सरनेम में गड़बड़ी थी जिस कारण यह शादी टूट गई। घटना के बाद दुल्हन रोने लगी और उन्होंने न्याय के लिए पुलिस से संपर्क किया। आधार कार्ड में मिसमैच होने की वजह से दूल्हे-दुल्हन के परिवारों में लड़ाई होने लगी थी।
असल में लडक़े वालों ने लडक़ी के पिता का आधार कार्ड देखा। लेकिन उनके आधार कार्ड में दिए गए सरनेम में ‘रेड्डी’ नहीं था। दोनों परिवारों में झगड़ा होने की वजह से शादी टूट गई। दूल्हन रोने लगी। उन्होंने पुलिस स्टेशन में जाकर न्याय मांगा। असल में शादी को लेकर दोनों परिवार में काफी तैयारियां हो चुकी थी। लेकिन आधार कार्ड में हुए मिसमैच की वजह से शादी आखिरी वक्त में टूट गई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, दूल्हन का परिवार दूल्हे वालों के फैसले को काफी गलत बता रहा है।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
