गुजरातियों के समर्थन से AAP राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर अग्रसर, गोपाल राय ने ट्वीट कर दिए संकेत
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 दिसम्बर 2022। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने के संकेत दिए है। गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा है कि गुजरात की जनता के समर्थन से आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है। उन्होंने आगे लिखा की काम की राजनीति राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है। इसके लिए उन्होंने AAP के सभी कार्यकर्ताओं एवं पूरे देशवासियों को गोपाल राय ने बधाई भी दी है।
गुजराज में 12 प्रतिशत वोट मिलने के बाद ही AAP का राष्ट्रीय पार्टी बनने का रास्ता साफ हो गया है। AAP को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिएकेवल सात प्रतिशत वोटों की आवश्यकता थी। हालांकि, चुनाव आयोग के प्रमाणपत्र के बाद ही आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी माना जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार नतीजों में 11 बजकर 50 मिनट तक AAP को 12.76 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। हिमाचल में 11 बजके 50 मिनट तक AAP के खाते में करीब 1.06 प्रतिशत वोट आए हैं।
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आम आदमी पार्टी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। AAP की ओर से चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई दिनों तक प्रचार किया था। गुजरात में कई चरणों में वोटिंग हुई थी। जिसके नतीजों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर विशेष तौर पर लोग अपनी नजर बनाए रखे हुए है।
Similar Post
-
जालंधर के विद्यालयों में बम की धमकी, परिसरों को खाली कराया गया
जालंधर, सोमवार, 15 दिसंबर 2025। जालंधर के कई विद्यालयों में बम क ...
-
दिल्ली-एनसीआर के 82 फीसदी लोगों ने कहा, उनके परिचित को प्रदूषण के कारण गंभीर समस्याएं हुईं
नई दिल्ली, सोमवार, 15 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प ...
-
मणिपुर के राज्यपाल ने नशामुक्त समाज के लिए पुलिस को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए
इम्फाल, सोमवार, 15 दिसंबर 2025। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल ...
