राज्यसभा का शीतकालीन सत्र आरंभ
नई दिल्ली, बुधवार, 07 दिसम्बर 2022। राज्यसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार सुबह सभापति जगदीप धनखड़ की अध्यक्षता में आरंभ हो गया। धनखड़ की अध्यक्षता में राज्यसभा का यह पहला सत्र है। सदन का यह 258 वां सत्र है जो 29 दिसंबर को समाप्त संपन्न होगा। सदन की कार्यवाही का प्रारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इससे पहले श्री धनखड़ के सदन में आगमन पर सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में रखे जाने और पारित किए जाने की संभावना है। इस दौरान कई ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
