खड़गे-राहुल ने परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को किया नमन
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 दिसम्बर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी ने ट्वीट किया ''हम शुरू से पहले अंत तक समान हैं। हम आरंभ से अंत तक भारतीय हैं। इसके सिवा कुछ भी बाबासाहेब के लिए अस्वीकार्य था और उनके संवैधानिक मार्ग पर चलने वाले हम लोगों के लिए भी अस्वीकार्य है। उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। खड़गे ने कहा ''हम भारतीय हैं, सबसे पहले और अंत में। बाबासाहेब डॉ बी आर अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर यह स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के आदर्शों की फिर से पुष्टि करने का समय है जिसके वे सच्चे हिमायती थे। सामाजिक परिवर्तन किसी भी प्रगति की नींव है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
