राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज
जयपुर, मंगलवार, 06 दिसम्बर 2022। राजस्थान के फतेहपुर में सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात न्यूनतम तापमान चुरू में 4.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 5.0 डिग्री, करौली में 6.0 डिग्री, अलवर में 6.8 डिग्री, नागौर में 6.9 डिग्री तथा संगरिया एवं पिलानी में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री व 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
