बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, ढ़ाई किलो हेरोइन बरामद
जालंधर, मंगलवार, 06 दिसम्बर 2022। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानोंने पाकिस्तानी तस्करों को प्रयास को विफल करते हुए सोमवार देर रात तरन तारन जिले के कालिया गांव में पड़ोसी देश के एक ड्रोन को मार गिराया। सुरक्षा बल ने घटना स्थल से ड्रोन के साथ दो किलो 470 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा बल ने सोमवार की रात को पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक ड्रोन की भिन्नभिनाहट सुनी। उन्होंने बताया कि जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर उसे गिरा दिया। क्षेत्र की तलाशी लेने पर गांव के खेतों में गिरा एक क्षतिग्रस्त क्वाडकॉप्टर और दो किलो 470 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
