सेंसेक्स में 34 अंक की गिरावट
घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स 34 अंक की मामूली गिरावट के साथ लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में नीचे आया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 33.9 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,834.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 360.62 अंक तक नीचे चला गया था। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.95 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 18,701.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ. रेड्डीज, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। वहीं, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में शुक्रवार को मिला-जुला रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 214.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
