सनी लियोनी को 29 लाख की धोखाधड़ी मामले में मिली राहत
- केरल उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
कोच्चि, रविवार, 04 दिसम्बर 2022। केरल उच्च न्यायालय ने कथित धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी अभिनेत्री सनी लियोनी को केरल पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर बुधवार को रोक लगा दी। उल्लेखनीय है कि एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि लियोनी वर्ष 2019 में यहां आयोजित कार्यक्रम में आने के लिए 29 लाख रुपये लेने के बावजूद कार्यक्रम में नहीं पहुंची। न्यायमूर्ति अशोक मेनन ने लियोनी उर्फ करणजीत कौर वोहरा, उनके पति डेनियल वेबर एवं अन्य व्यक्ति की अग्रिम जमानत याचिका पर यह अंतरिम आदेश सुनाया। अदालत ने अपराध शाख को निर्देश दिया कि वह याचिकाकर्ताओं को तबतक गिरफ्तार नहीं करे जबतक उन्हें भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-41(ए) (पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस) के तहत नोटिस नहीं दिया जाए। अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली और शियाज को नोटिस जारी किया। उसी ने शिकायत दर्ज कराई है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
