हम किसी भी कीमत पर अपनी योग कक्षाओं को बंद नहीं होने देंगे : केजरीवाल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि योजना के लिए धन की उपलब्धता हो या न हो उसके बावजूद शहर में मुफ्त योग कक्षाएं जारी रहेंगी। यह टिप्पणी शहर सरकार की ‘दिल्ली की योगशाला’ योजना से जुड़े मुद्दों की पृष्ठभूमि में आई है। केजरीवाल ने यहां एक कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में कहा, “योग (कक्षाएं) बंद करना पाप है, बाकी राजनीति चल सकती है।” उन्होंने कहा, “लेकिन, निधि आए या न आए हमने तय किया है कि कक्षाएं नहीं रुकने देंगे।” सरकार के सूत्रों ने पहले दावा किया था कि उपराज्यपाल सक्सेना ने 31 अक्टूबर के बाद योजना के विस्तार को मंजूरी नहीं दी है।
हालांकि, उपराज्यपाल (एलजी) सचिवालय के सूत्रों ने दावा किया है कि कार्यालय को 31 अक्टूबर से आगे कार्यक्रम के विस्तार की अनुमति मांगने संबंधी कोई फाइल नहीं मिली है। इसलिए, यह कहना गलत था कि एलजी ने इसके विस्तार को मंजूरी नहीं दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक नवंबर को घोषणा की थी कि उनकी सरकार द्वारा आयोजित की जा रही मुफ्त योग कक्षाएं बंद नहीं होंगी। उन्होंने कहा था कि वह उपराज्यपाल और भाजपा की ओर से बाधा के कारण कोई काम नहीं रुकने देंगे।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
