जयशंकर ने जर्मनी के राजदूत एकरमैन के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 दिसम्बर 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। जयशंकर ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘ जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन से मुलाकात सुखद रही। भारत-जर्मनी संबंधों के विस्तार को लेकर उनके उत्साह का स्वागत है।’’ भारत में जर्मनी के राजदूत एकरमैन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘चांसलर (ओलाफ शोल्ज) अगले साल भारत की द्विपक्षीय यात्रा की योजना बना रहे हैं… मुझे पूरा यकीन है कि वह जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले द्विपक्षीय दौरे पर यहां आएंगे।’’ एकरमैन ने कहा था कि जर्मनी और भारत ने 22 परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया है, जो हरित और सतत विकास साझेदारी (जीएसडीपी) के तहत अगले वर्ष के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु अनुकूल शहरी विकास और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग से संबंधित हैं।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
