Redmi Pad लॉन्च
Xiaomi का पॉपुलर टैबलेट Redmi Pad नए वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट में कंपनी ने अब 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल लॉन्च किया है। टैबलेट को लॉन्च हुए अभी थोड़ा समय ही बीता है लेकिन इसकी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार यह टैब चीन में काफी पॉपुलर हो चुका है। इससे पहले टैबलेट को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के अलावा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी लॉन्च किया गया था। इस टैब के नए वेरिएंट कीमत की जानकारी नीचे दी जा रही है।
Redmi Pad (8GB रैम, 128GB स्टोरेज) की कीमत, उपलब्धता
- Redmi Pad के लेटेस्ट मॉडल की कीमत 1799 युआन (लगभग 20,500 रुपये) है। जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसे वर्तमान में चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसकी सेल की जानकारी अभी तक साझा नहीं की है। इससे पहले लॉन्च किए गए मॉडल्स की चीन में जब सेल शुरू हुई तो 28 घंटे में 75 हजार से ज्यादा टैबलेट बिकी थीं। यानि कि टैबलेट काफी पसंद किया गया था।
- भारत की बात करें तो शुरुआत में इसे 4GB + 128GB स्टोरेज के लिए 17,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Redmi Pad को ग्रे, मिंट ग्रीन और मूनलाइट सिल्वर कलर्स में खरीदा जा सकता है।
Redmi Pad के स्पेसिफिकेशंस
- यह टैबलेट एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 पर रन करता है। इसमें 10.61 इंच (2,000x1,200 पिक्सल) डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस में MediaTek Helio G99 SoC है जिसे 8GB तक RAM के साथ पेअर किया गया है। रियर में फोटो और वीडियो के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा है, जो 1080p रिजॉल्यूशन में रिकॉर्डिंग कर सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग लिए 8-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ दिया गया है।
- यह 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth v5.3 और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन हैं। साउंड के लिए Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स हैं। डिवाइस की बैटरी कैपिसिटी 8,000mAh की है और 18W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्टेड है। डिवाइस का वजन लगभग 465 ग्राम है। कंपनी इसके लिए दो एंड्रॉयड वर्जन अपडेट और तीन साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कहती है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
