जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षित : बीएसएफ महानिरीक्षक
जम्मू, बुधवार, 30 नवंबर 2022। सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों के बावजूद जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षित और वारदात मुक्त है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही। बीएसएफ महानिरीक्षक (जम्मू फ्रंटियर) डी के बूरा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जम्मू में ड्रोन गतिविधियां घटी हैं और मानवरहति विमानों के जरिये गिराए जाने वाले ज्यादातर हथियारों व अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है। बूरा ने कहा, “सुरक्षा बलों पर जबरदस्त दबाव और सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय सीमा वारदात मुक्त है। सीमा सुरक्षित है। हम उसे सुरक्षित बनाए रखने में सफल रहे हैं।” उन्होंने कहा, “घुसपैठ की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है। घुसपैठ की सात कोशिशें नाकाम की गईं और सभी घुसपैठियों और उनके निर्देशकों को मार गिराया गया।” बूरा ने बताया कि चार एके राइफल और सात पिस्तौल बरामद की गई हैं।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
