ममता ने कार्यक्रम बीच में रोका, अपर्याप्त प्रबंधों के लिए अधिकारी को फटकार लगाई
हिंगलगंज (पश्चिम बंगाल), मंगलवार, 29 नवंबर 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना में मंगलवार को एक कार्यक्रम बीच में रोक दिया और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को वे कंबल एवं गर्म कपड़े परिसर नहीं पहुंचा पाने पर फटकार लगाई, जो वह स्थानीय लोगों में वितरित करने के लिए लाई थीं। बनर्जी ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में जिला मजिस्ट्रेट शरद द्विवेदी से कपड़े जल्द से जल्द परिसर लाने का प्रबंध करने को कहा। हिंगलगंज में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए हजारों लोग आए थे। इसे सरकारी योजना के लाभों और जाति प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए आयोजित किया गया था।
बनर्जी ने द्विवेदी से कहा, ‘‘मैं स्थानीय लोगों के लिए 15,000 गर्म कपड़े, कंबल लाई हूं। आपने उन्हें कहां रखा है? उन्हें तुरंत मेरे पास लाइए। आप जब तक उन्हें लेकर नहीं आते, मैं कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ाऊंगी… मैं यहां इंतजार करूंगी।’’ मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर जिले में आई हैं। उन्होंने इस प्रकार की चूक के लिए डीएम और अन्य अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खेद है, लेकिन अगर डीएम और प्रखंड विकास अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाते हैं तो मुझे कार्रवाई करनी होगी।’’ करीब 15 मिनट बाद परिसर में शॉल लाई गईं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह स्थानीय महिलाओं के बीच 1,000 शॉल वितरित करेंगी। इससे पहले हेलीकॉप्टर के जरिए मंगलवार दोपहर को यहां पहुंची मुख्यमंत्री ने स्थानीय देवी ‘बोनबीबी’ के मंदिर जाकर प्रार्थना की और एक पेड़ लगाया।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
