स्टालिन ने स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति दिलचस्पी को बढ़ावा देने के लिए परियोजना शुरू की
तिरुचिरपल्ली (तमिलनाडु), सोमवार, 28 नवंबर 2022। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को यहां स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल वनविल मंद्रम (इन्द्रधनुष मंच) की शुरुआत की। इसका उद्देश्य कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थिंयों के बीच विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) सीखने के लिए दिलचस्पी पैदा करना है। इस कार्यक्रम में मंत्रियों के एन नेहरू, थंगम थेनरासु, अंबिल महेश पोयामोझी और तिरुचिरापल्ली के मेयर एम अनपहागन ने भाग लिया। इसका उद्घाटन पप्पाकुरिची गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कट्टूर में किया गया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्टालिन ने स्कूली छात्रों के बीच वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से विज्ञान और गणित की 100 चलती-फिरती (मोबाइल) प्रयोगशालाओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन प्रयोगशालाओं के जरिए छात्रों को विज्ञान के प्रयोग से परिचित कराया जाएगा और उन्हें गणित पढ़ाया जएगा। इनमें छात्रों द्वारा बनाए गए विज्ञान उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। करीब 25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की इस परियोजना का मकसद 25 लाख सरकारी स्कूल के छात्रों को लाभान्वित करना है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
