5 वीं पास वालों को मिल रहा सरकारी नौकरी का मौका
राजस्थान पुलिस ने चतुर्थ श्रेणी सेवा के तहत कनाल बॉय के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का एलान कर दिया गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे राजस्थान पुलिस पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाकर लास्ट डेट से पूर्व फॉर्म भर सकते है। इन पदों पर (राजस्थान पुलिस भर्ती 2022 के लिए) आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होने वाली है।
जिसके साथ उम्मीदवार इन पदों के लिए सीधे इस लिंक https://sso.rajasthan.gov.in/ पर क्लिक करके भी आवेदन कर पाएंगे। साथ ही इस लिंक राजस्थान पुलिस भर्ती 2022 अधिसूचना PDF के जरिए आप आधिकारिक अधिसूचना भी देख पाएंगे। इस भर्ती (राजस्थान पुलिस भर्ती 2022 के लिए) प्रक्रिया के तहत कुल 8 पद भरे जाने वाले है।
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 21 नवंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 10 दिसंबर 2022
रिक्ति विवरण- कुल पदों की संख्या- 8
पात्रता मानदंड- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5 उत्तीर्ण होना जरुरी है। उसे देवनागरी लिपि में हिन्दी का भी ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा नहरों की देखभाल करने का अनुभव होना जरुरी है।
आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क-
सामान्य: 80/-
यदि आय 2.5 लाख से कम है : 50/-
बीसी/एससी : 50/-
वेतन- 12400/- वेतन के रूप में दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इंटरव्यू 22 दिसंबर 2022 से होगा।
Similar Post
-
शिक्षा मंत्री ने किया 12वीं और 10वीं के टॉपर्स का सम्मान
जयपुर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार के शिक्षा एवं पंचाय ...
-
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए
जयपुर, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( ...
-
राजस्थान के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से प्रारंभ
- प्रथम मेरिट सूची होगी 10 अप्रैल को जारी
जयपुर, गुर ...
