सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

img

देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। शादियों के सीजन में सबसे ज्यादा सोने-चांदी की खरीदी की जाती है। शादी सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दिख रही है। ल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.23 फीसदी गिर गया है। जबकि चांदी में 0.40 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव सुबह 9:05 बजे तक 123 रुपये लुढ़ककर 52,421 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी का भाव आज 247 रुपये गिरकर 61,429 रुपये पर कारोबार कर रही है। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 0.25 फीसदी टूटकर बंद हुआ था, जबकि चांदी ने भी 0.40 फीसदी गिरावट के साथ क्‍लोजिंग दी थी। पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को एमसीएक्‍स पर सोने की कीमत 131 रुपये गिरकर 52,540 पर बंद हुई थी, जबकि चांदी का रेट 248 रुपये गिरकर 61,745 रुपये पर बंद हुआ था।

अब बात करते हैं ग्लोबल मार्केट की तो अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव की तो आज ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी दोनों ही गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में आज जहां सोने का हाजिर भाव आज 0.27 फीसदी गिरकर 1,749.68 डॉलर प्रति औंस हो गया है, वहीं, चांदी आज 0.34 फीसदी गिरकर 21.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में पिछले एक महीने में सोने का भाव 7.47 फीसदी चढ़ा है, जबकि चांदी का रेट एक महीने में 11 फीसदी तेज हो गया है।

भारतीय सर्राफा बाजार की तो यहां पिछले सप्‍ताह सोने की कीमतों में तेजी रही थी। सोने के भाव में जहां 54 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी के भाव में 1,387 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले बिजनेस वीक (21 से 25 नवंबर) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 52,406 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 52,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 60,442 से बढ़कर 61,829 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यानी सोने-चांदी में गिरावट का माहौल चल रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement