सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई की 114 साल पुरानी बिल्डिंग गिराने के आदेश पर लगाई अंतिम रोक
नई दिल्ली, सोमवार, 28 नवंबर 2022। उच्चतम न्यायालय ने मुंबई के वर्ली में 114 साल पुरानी नेशनल इंश्योरेंस बिल्डिंग को गिराने के आदेश पर सोमवार को अगले साल नौ फरवरी तक रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने अंतरिम आदेश देते हुए कहा कि वह इस मामले पर नौ फरवरी को सुनवाई करेगी। पीठ ने अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि की गुहार पर बांबे उच्च न्यायालय के 2019 के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें ग्रेटर मुंबई नगर निगम को नेशनल इंश्योरेंस बिल्डिंग इमारत गिराने की अनुमति दी गई थी। वेंकटरमणि ने पीठ के समक्ष 'विशेष उल्लेख' के दौरान इस मामले को उठाया था। उन्होंने शीघ्र सुनवाई करने तथा कुछ अंतरिम उपाय करने की गुहार लगाई थी। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने अटॉर्नी जनरल की गुहार स्वीकार करते हुए कहा, “ हम बांबे उच्च न्यायालय के आदेश पर नौ फरवरी 2023 तक रोक लगाते हैं। हम इस मामले की अगली सुनवाई 9 फरवरी को करेंगे।
Similar Post
-
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार की फाइलें होने का दावा करते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है
चेन्नई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा के मानसून सत् ...
-
जनरल सेठ ने नेपाल में नौ पूर्व सैनिकों को 'योद्धा सेवा सम्मान' से किया सम्मानित
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने न ...
