नागौर में सड़क निर्माण के लिए 26.45 करोड़ रूपए की स्वीकृति
- 54 किलोमीटर लंबाई की सड़क का होगा निर्माण
जयपुर, रविवार, 27 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर में नवीन सड़क निर्माण कार्य के लिए 26 करोड़ 45 लाख रूपए की वित्तीय मंजूरी दी है। इससे लगभग 54 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण होगा। गहलोत की स्वीकृति से नागौर जिले में देवीसागर-दांतीणा-अखासर (वाया कटारियों की ढाणी) से रोहिड़ा डेर-झाडेली-घोलियाडेर तुरकीया नाड़ा (वाया डुडियों, रावों, जाखड़ों व कुन्दणों की ढाणी)-उन्ना नाड़ी तक सड़क निर्माण कार्य होगा। मुख्यमंत्री का यह निर्णय स्थानीय क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुगमता तथा दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण, सुदृढ़ीकरण, चौड़ाईकरण एवं अन्य आधारभूत कार्य करवाए जाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा नागौर जिले के लिए यह स्वीकृति दी गई है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
