CM हेमंत के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद समेत चार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
रांची, शनिवार, 26 नवंबर 2022। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू समेत चार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू , विशाल चौधरी, जे जयपूरियार और निशीथ केसरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इन्हें देश छोड़कर बाहर जाने पर रोक लगा दी गयी है। इस बीच अफसर और राजनेताओं का करीबी विशाल चौधरी थाईलैंड भाग रहे थे तभी सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लियाज्ञ और इसके बाद ईडी को इसकी सूचना दी। ईडी ने विशाल चौधरी को समन देकर 28 नवंबर को रांची स्थित कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
