राजस्थान के फतेहपुर में पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
जयपुर, गुरुवार, 24 नवंबर 2022। राजस्थान में फतेहपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां बुधवार रात न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार रात फतेहपुर के बाद राज्य में सबसे कम तापमान चूरू में 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सीकर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, करौली व संगरिया में 6.5 डिग्री, नागौर में 7.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.8 डिग्री, पिलानी व चित्तौड़गढ़ में 8.5 डिग्री और अजमेर में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.0 डिग्री व 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया
सांबा (जम्मू-कश्मीर), बुधवार, 25 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के सांब ...
-
केरल में यूडीएफ सरकार बनाएगी, चेन्निथला होंगे मुख्यमंत्री : कांग्रेस नेता कुरियन
कोट्टायम (केरल), बुधवार, 25 मार्च 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प ...
-
टीएमसी ने भाजपा के दिलीप घोष के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दी
कोलकाता, बुधवार, 25 मार्च 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्च ...
