MCD में सत्ता में आने पर निजी आवासीय इमारतों का बकाया माफ कर देंगे: अनिल चौधरी
नई दिल्ली, बुधवार, 23 नवंबर 2022। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बुधवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनावों में सत्ता में आने पर वह निजी आवासीय इमारतों का बकाया माफ कर देगी। पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी ने हाउस टैक्स-पिछला माफ, अगला हॉफ अभियान शुरू करते हुए कहा कि उनकी पार्टी संपत्ति कर में 50 प्रतिशत की कमी करेगी। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने दिल्ली में गृहकर के नाम पर नागरिकों को लूटा और धमकाया। हम एक महीने के भीतर निजी आवासीय भवनों की बकाया राशि माफ कर देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मकान से वर्तमान संपत्ति कर के आधे से अधिक का भुगतान नहीं लिया जाये। अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई एक नगर निगम मूल्यांकन समिति का गठन करेगी, जो एमसीडी के तहत कॉलोनियों को फिर से वर्गीकृत करेगी और यूनिट क्षेत्र की दरें उन सड़कों की श्रेणी के आधार पर तय की जाएंगी जहां संपत्तियां स्थित हैं।
उन्होंने कहा, हम सभी बस्तियों में नागरिक बुनियादी ढांचे और सेवाओं के बुनियादी मानकों को भी सुनिश्चित करेंगे और विशिष्ट संपत्ति पहचान कोड (यूपीआईसी) परियोजना को सुदृढ़ करेंगे। दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
