यूएई के विदेश मंत्री भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे
नई दिल्ली, मंगलवार, 22 नवंबर 2022। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाह्यान भारत यूएई चौथी संरचित बैठक में भाग लेने आज नयी दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हैदराबाद हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।डॉ. जयशंकर ने उनका स्वागत करते हुए कहा, ''भारत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री महामहिम शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाह्यान का स्वागत करना सदैव प्रसन्नता का विषय है। इस साल ये हमारी चौथी संरचित बैठक है। हम अपनी व्यापक रणनीतिक सहभागिता को आगे बढ़ाएंगे। उल्लेखनीय है कि यूएई खाड़ी के देशों में भारत का सबसे बड़ा और विश्व में तीसरे नंबर का व्यापारिक साझीदार है और हाल में अमेरिका, इज़रायल, भारत एवं यूएई के नये चतुष्कोणीय गठजोड़ आई2यू2 में भी निकट सहयोगी हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में भारत एवं यूएई का कुल गैर-तेल द्विपक्षीय व्यापार 72.87 अरब डॉलर था। दोनों देशों के बीच इसी साल मई से व्यापक आर्थिक साझीदारी समझौता (सीईपीए) प्रभावी हुआ है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
