थरूर ने तस्वीर पर टिप्पणी करने वाले ट्रोल पर निशाना साधा, ‘बीमार मानसिकता’ करार दिया
नई दिल्ली, बुधवार, 16 नवंबर 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक महिला के साथ उनकी तस्वीर को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां करने वाले ट्रोल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘बीमार मानसिकता’ है। दरअसल, एक महिला ने एक कार्यक्रम में उनके साथ तस्वीर ली थी जिसे ट्विटर पर पोस्ट किया था। ट्रोलिंग के बाद इस महिला ने तस्वीर हटा ली। महिला ने कहा, ‘‘यह बहुत दुखद है कि दक्षिणपंथी लोग थरूर सर के साथ मेरी तस्वीर को गलत संदर्भ में पेश कर रहे हैं और राजनीतिक लाभ के लिए दुष्प्रचार फैला रहे हैं।’’ तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने इस पर कहा, ‘‘ट्रोलिंग करने वालों को इसका अहसास होना चाहिए कि वे जिन लोगों के बारे में अपशब्द कहते हैं वो इंसान हैं। इस लड़की को इसलिए मुश्किल झेलनी पड़ी कि उसने एक कार्यक्रम में मेरे साथ तस्वीर ली थी। अपनी बीमार मानसिकता को अपने पास रखिए।’’
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
