वानखेड़े के फर्जी दस्तावेजों के खिलाफ मलिक की टिप्पणी पर होगी जांच, अदालत ने दिए आदेश
मुंबई, बुधवार, 16 नवंबर 2022। महाराष्ट्र के वाशिम जिले की एक सत्र अदालत ने पुलिस को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी की जांच करने का निर्देश दिया है। मलिक ने पिछले साल कहा था कि वानखेड़े ने अपना जाति प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए जाली दस्तावेज जमा किए थे। राकांपा नेता ने एनसीबी अधिकारी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी की। वानखेड़े ने मलिक के सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह उन्हें इसलिये निशाना बना रहे हैं ,क्योंकि एनसीबी ने उनके दामाद को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था।
इसके बाद एनसीबी अधिकारी के चचेरे भाई संजय वानखेड़े ने शिकायत दर्ज कर मलिक के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जांच की मांग की थी। सत्र अदालत ने इस शिकायत पर मंगलवार को जांच का आदेश पारित किया। आदेश में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचएम देशपांडे ने वाशिम पुलिस को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
