यदि केंद्र राज्य के बकाया का भुगतान नहीं करता, तो हम भी जीएसटी रोक सकते हैं : ममता बनर्जी
झारग्राम/पश्चिम बंगाल, मंगलवार, 15 नवंबर 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि अगर केंद्र ने राज्य का बकाया नहीं चुकाया तो उसे (पश्चिम बंगाल) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान रोकना पड़ सकता है। आदिवासी बहुल झारग्राम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि केंद्र को या तो राज्यों का बकाया चुकाना चाहिए या सत्ता छोड़ देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने केंद्र पर मनरेगा की राशि जारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए आदिवासियों से इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘अपने वित्तीय बकाया के भुगतान के लिए क्या हमे केंद्र के सामने भीख मांगनी पड़ेगी। वे मनरेगा का कोष जारी नहीं कर रहे हैं। अगर भाजपा सरकार हमारे बकाया का भुगतान नहीं करती तो उसे सत्ता छोड़नी होगी।’
Similar Post
-
ममता के गुट ने 'शहीद दिवस' रैली के लिए बिड़ला तारामंडल के पास के मार्ग का सुझाव दिया
कोलकाता, बुधवार, 15 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी ...
-
एलडीएफ सरकार ने विड़िण्गम परियोजना में देरी पर 219 करोड़ रुपये का जुर्माना माफ किया था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 15 जुलाई 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. ...
-
पुरी रथयात्रा के लिए तैयार, ओडिशा सरकार 'हाई अलर्ट' पर
पुरी, बुधवार, 15 जुलाई 2026। ओडिशा में समुद्र के किनारे बसे पुरी ...
