मराठी टीवी सीरियल एक्ट्रेस कल्याणी की दुर्घटना में मौत
सांगली (महाराष्ट्र), रविवार, 13 नवंबर 2022। प्रसिद्ध मराठी टीवी धारावाहिक ''तुझयात जीवन रंगला'' फेम अभिनेत्री कल्याणी कुर्ले-जाधव की रविवार सुबह सांगली में कोल्हापुर-सांगली राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर हलौंदी फाटा में हुई एक दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक अभिनेत्री कल्याणी ने हाल ही में हलौंदी फाटा में ''प्रेमाची भाकरी'' नाम से एक होटल शुरू किया था। वह अपने होटल से आ रही थी तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कल्याणी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
