मैनपुरी से डिंपल यादव सोमवार को पर्चा दाखिल कर सकती हैं
लखनऊ, रविवार, 13 नवंबर 2022। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं। मैनपुरी के सपा के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने मैनपुरी से बताया, ‘‘डिंपल यादव सोमवार दोपहर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।’’ मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा और परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी। इस उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1996 से सपा के उम्मीदवार चुने जाते रहे हैं। दस अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार सुब्रत पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं और हार गई थीं।
वर्ष 2019 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य से 94,000 मतों के अंतर से हराकर मैनपुरी सीट से चुनाव जीता था। डिंपल यादव की उम्मीदवारी को उनके ससुर मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही उम्मीदवार के तौर पर डिंपल का चयन पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास है।अखिलेश की करहल विधानसभा सीट, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसी तरह जसवंत नगर सीट से शिवपाल यादव प्रतिनिधित्व करते हैं। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने और विधान परिषद में जाने के लिए कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद 2012 में डिंपल यादव इस सीट से निर्विरोध चुन ली गई थीं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कुल 12.13 लाख मतदाताओं में करीब 35 प्रतिशत यादव हैं, जबकि अन्य मतदाताओं में शाक्य, ठाकुर, ब्राह्मण, अनुसूचित जाति और मुस्लिम शामिल हैं। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंत नगर शामिल हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में जहां सपा ने तीन सीटें- करहल, किशनी और जसवंत नगर जीती थीं, वहीं भाजपा ने दो सीटों- मैनपुरी और भोगांव पर जीत हासिल की थी।
Similar Post
-
आयुष अस्पतालों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़, बुधवार, 18 फरवरी 2026। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरत ...
-
पश्चिम बंगाल : शालीमार में ईएमयू ट्रेन का खाली डिब्बा पटरी से उतरा
कोलकाता, बुधवार, 18 फरवरी 2026। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के श ...
-
दिल्ली : परिवार की यात्रा की आड़ में 7.5 करोड़ रुपये की हेरोइन की तस्करी, तीन लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 18 फरवरी 2026। दिल्ली पुलिस ने एक दंपति को गिर ...
