नकवी अल्पसंख्यक कांग्रेस के हनुमानगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त
हनुमानगढ़, शनिवार, 18 जुलाई 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने प्रदेश महासचिव सैय्यद रज़ा अब्बास नकवी को हनुमानगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। श्री नकवी ने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, विपक्ष के नेता टीकाराम जूली, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, इमरान प्रतापगढ़ी, एमडी चौपदार एवं सांसद कुलदीप इंदौरा का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि पार्टी, संगठन और जनता की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। श्री नकवी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया है कि वह हनुमानगढ़ जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं जनहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने और संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
