उत्तर बंगाल को अलग करने के लिए सीमापार से आग्नेयास्त्रों की तस्करी की जा रही है: ममता
रानाघाट (प.बंगाल), गुरुवार, 10 नवंबर 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल को राज्य से अलग करने के लिए बिहार व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार से आग्नेयास्त्रों की तस्करी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस उद्देश्य के लिए अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) के वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह के प्रयासों को रोकने के लिए जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये। बनर्जी ने अधिकारियों से कड़ी निगाह रखने को भी कहा क्योंकि ‘‘कुछ लोगों’’ की साजिश दिसंबर से राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की है।
Similar Post
-
ममता के गुट ने 'शहीद दिवस' रैली के लिए बिड़ला तारामंडल के पास के मार्ग का सुझाव दिया
कोलकाता, बुधवार, 15 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी ...
-
एलडीएफ सरकार ने विड़िण्गम परियोजना में देरी पर 219 करोड़ रुपये का जुर्माना माफ किया था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 15 जुलाई 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. ...
-
पुरी रथयात्रा के लिए तैयार, ओडिशा सरकार 'हाई अलर्ट' पर
पुरी, बुधवार, 15 जुलाई 2026। ओडिशा में समुद्र के किनारे बसे पुरी ...
