अदालत ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 नवंबर 2022। दिल्ली की एक अदालत ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को नियमित जमानत देने पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ ही अभिनेत्री की ओर से पेश हुए वकीलों की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया। उन्होंने पहले फर्नांडीज को अंतरिम जमानत दी थी। अदालत आरोपों पर 24 नवंबर को दलीलें सुनेगी। अदालत ने 26 सितंबर को फर्नांडीज को 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दी थी। फर्नांडीज को पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी बनाया गया है। उन्हें जांच के संबंध में ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुका है। ईडी के पहले के आरोपपत्र और एक पूरक आरोपपत्र में पहले अभिनेत्री को आरोपी नहीं बनाया गया था। हालांकि, दस्तावेजों में फर्नांडीज और अभिनेत्री नोरा फतेही द्वारा दर्ज कराए गए बयानों का विवरण था।
Similar Post
-
केरलम: एमडीएमए तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
कोच्चि, शनिवार, 23 अगस्त 2026। आबकारी विभाग ने कथित तौर से दिल्ल ...
-
उच्चतम न्यायालय झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में ‘धांधली’ की सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर 24 अगस्त को सुनवाई करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 23 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय झारखंड संयुक् ...
-
संसद के मानसूत्र सत्र के औपचारिक समापन का इंतजार
नई दिल्ली, शनिवार, 23 अगस्त 2026। संसद के दोनों सदनों की कार्यवा ...
