प.बंगाल : 12 नवंबर से शुरू होगा ‘घूम’ उत्सव
कोलकाता, बुधवार, 09 नवंबर 2022। उत्तरपूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) का दार्जीलिंग हिमालयी रेलवे (डीएचआर), मनोरम दृश्व वाले दार्जीलिंग शहर के समीप टॉय ट्रेन के खुशनुमा सफर के साथ ही स्थानीय कला, संस्कृति तथा व्यंजन को दिखाने वाले ‘घूम’ उत्सव का आयोजन करेगा। यह उत्सव तीन सप्ताह तक चलेगा। एनएफआर के कटियार मंडल रेलवे प्रबंधक एस के चौधरी ने कहा कि इस सालाना उत्सव के लिए पर्यटकों को पर्वतीय क्षेत्र की ओर आकर्षित करने के मकसद से डीएफआर 12 नवंबर से पांच दिसंबर तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान सप्ताहांत में शाम को हेरीटेज टॉय ट्रेन की सेवा भी शुरू करेगा। यह उत्सव पिछले साल से शुरू किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘डीएचआर द्वारा आयोजित घूम स्टेशन पर इस उत्सव में स्थानीय तथा बाहरी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे तथा पर्यटक वहां लगे स्टॉल से उत्पादों को खरीद सकेंगे तथा पर्वतीय व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे।’’ घूम पर्वतीय स्टेशन दार्जीलिंग शहर से करीब नौ किलोमीटर दूर और 7,300 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
