एमसीडी में ‘आप’ सत्ता में आई तो पांच साल में दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के ढेर: सिसोदिया
नई दिल्ली, बुधवार, 09 नवंबर 2022। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कचरा साफ करने के लिए नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मत देंगे। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ एमसीडी में सत्ता में आती है तो दिल्ली में कचरे के सारे ‘‘ढेर’’ पांच साल में गायब हो जाएंगे। सिसोदिया पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में कूड़े के ढेर (लैंडफिल साइट) का दौरा करने के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ यह दिखाने के लिए कि गाज़ीपुर में कूड़े के ढेर की ऊंचाई कम हो गई है, भाजपा नीत दिल्ली नगर निगम ने यहां का कचरा उठाकर आसपास के इलाकों में फेंक दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या का हल निकालने के लिए भाजपा के इरादे मजूबत नहीं है। सिसोदिया ने कहा, चार दिसंबर को होने वाले निगम चुनाव में लोग स्वच्छ दिल्ली के लिए ‘‘भाजपा का कचरा’’ साफ करने के लिए ‘‘झाडू’’ (आप) को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद एक इंजीनियर हैं और सावधानीपूर्वक योजना बनाते हैं। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दिल्ली से ढलाव घर और कचरे के ढेर हटाने की योजना बनायी है। सिसोदिया ने कहा, अगर अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ एमसीडी में सत्ता में आती है तो दिल्ली में कचरे के सारे ‘‘ढेर’’ पांच साल में गायब हो जाएंगे। हमारे पास योजना मौजूद है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले में सुनवाई टली
हाथरस (उप्र), सोमवार, 16 मार्च 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व ...
-
राज्यपाल ने विधानसभा परिसर में ''तेलंगाना थल्ली'' की प्रतिमा का अनावरण किया
हैदराबाद, सोमवार, 16 मार्च 2026। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रता ...
