कुलदीप कुमार बने कांग्रेस के नये राष्ट्रीय प्रवक्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 नवंबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी महासचिव संगठन तथा संचार विभाग के महासचिव ने इस पद के लिए श्री कुमार के नाम की संस्तुति दी है और उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि श्री कुमार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर काम शुरू करने के लिए कहा गया है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
