सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं मोदी : कांग्रेस
नई दिल्ली, रविवार, 06 नवंबर 2022। कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता का दुरुपयोग कर निष्पक्ष तथा स्वस्थ चुनाव प्रक्रिया में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज यहां कहा कि मोदी का ध्यान सत्ता और सरकार के जरिए जनता की सेवा करने पर नहीं, बल्कि चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए काम करना उनका सबसे प्रिय काम हो गया है। उन्होंने कहा कि हाल में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे भाजपा के बागी विधायक कृपाल परमार पर दबाव डालकर कांगड़ा के फतेहपुर से निर्दलीय तौर पर चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि मोदी हिमाचल प्रदेश के चुनाव में जो व्यवहार कर रहे हैं उससे साफ हो गया है कि भाजपा राज्य विधानसभा का चुनाव हार रही है और प्रधानमंत्री को इसका बखूबी एहसास हो गया है कि उनकी पार्टी हिमाचल उन्होंने कहा, भाजपा और मोदी ने मान लिया है कि भाजपा हिमाचल में चुनाव हार रही है। यही बता रहा है- डेरे के चक्कर लगाना और बागियों को धमकाना। चुनाव में व्यस्त हैं प्रधानमंत्री, कौन आएगा गिरती अर्थव्यवस्था बचाने। पूरा देश छोड़ मोदीजी लगे हैं स्थानीय बागियों को मनाने।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
