उत्तराखंड में टिहरी समेत कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए
देहरादून, रविवार, 06 नवंबर 2022। उत्तराखंड में रविवार सुबह कई स्थानों पर भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गयी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार आज सुबह आठ बजकर 33 मिनट पर उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, बडकोट और मसूरी में भूकंप के झटके महसूस किए जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल कर खुले आसमान के नीचे आ गए। एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केन्द्र उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ से 35 किलीमीटर दूर, 30.67 डिग्री उत्तरी अक्षांश 78.60 पूर्वी देशांतर पर पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। यहां भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गयी। वहीं टिहरी जिले में भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गयी। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि भूकंप से टिहरी जिले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि उत्तरकाशी में गत दो अक्टूबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
