सरकार ने 2022-23 में मिलों को 60 लाख टन चीनी निर्यात की दी अनुमति
नई दिल्ली, रविवार, 06 नवंबर 2022। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान मिलो को 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी है और इसे तेजी से पूरा करने को भी कहा है। वाणिज्य मंत्रालय की रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि चीनी का निर्यात बढ़ने से चीनी मिलों की परिचालन लागत उनकी परिचालन पूंजी की लागत का बोझ है हल्का होगा। विज्ञप्ति के अनुसार चीनी की कीमतों और चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति में संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022 23 के दौरान 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी है। बयान में कहा गया है विदेश व्यापार महानिदेशालय ने चीनी के निर्यात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखने के निर्णय को 31 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
