मुर्मू ने सिक्किम में 700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शिलान्यास रखी
गंगटोक, शनिवार, 05 नवंबर 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो दिवसीय सिक्किम दौरे के अंतिम दिन शनिवार को दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पांच अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। श्रीमती मुर्मू ने दो राजमार्ग परियोजनाएं रंगपो में अटल सेतु और गंगटोक में दो लेन की चिसोपानी यातायात सुरंग का उद्घाटन किया। रांगपो में स्थित अटल सेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर सिक्किम को पश्चिम बंगाल से जोड़ता है और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम द्वारा कुल 133.49 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग -10 पर दो लेन की चिसोपानी यातायात सुरंग परियोजना का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड ने 29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है।
इस दौरान श्रीमती मुर्मू ने नामची जिले के रवांगला में वी.सी गंजू लामा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 100 बिस्तर वाले बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया। छात्रावास का निर्माण सिक्किम सरकार के सामाजिक न्याय और कल्याण विभाग ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की 3.24 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी के साथ किया गया है। इसके बाद राष्ट्रपति ने गंगटोक जिले के सिंगताम में 300 बिस्तर वाले जिला अस्पताल की नींव रखी जिसका निर्माण राज्य सरकार का सामाजिक न्याय और कल्याण विभाग कर रहा है। इसके निर्माण में भी छात्रावास की तरह ही केंद्र सरकार से 148.97 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी मिली है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने नामची में विश्व नवीकरण आध्यात्मिक ब्रह्मकुमारी केंद्र की आधारशिला भी रखी। यह परियोजना 17,600 वर्ग फुट में फैली हुुयी है जिसके निर्माण में पांच करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसकी राशि राज्य योजना के तहत दी जाएगी और इसका निर्माण सिक्किम सरकार की भवन और आवास विभाग करेगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने नामची जिला मुख्यालय से किचुदुमरा होते हुए बिरदांग जाने वाले मार्ग को चौड़ीकरण करने के लिए आधारशिला रखी। यह मार्ग दक्षिण सिक्किम के नामची जिले को पश्चिम दक्षिण के ग्यालसिंघ जिले के सोरेंग को जोड़ता है। इस मार्ग की लंबाई 9.38 किलोमीटर है और चौड़ाई 5.5 मीटर है। इसके निमार्ण में 61.36 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने पश्चिमी सिक्किम को नेपाल से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की नींव रखी।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
