राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्वोत्तर का दौरा संपन्न किया
गंगटोक, शनिवार, 05 नवंबर 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सिक्किम का दो दिवसीय दौरा शनिवार को संपन्न हो गया और वह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बागडोगरा से नयी दिल्ली के लिए रवाना हुईं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग तथा राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें नामची हेलीपैड पर विदाई दी। इससे पहले, राष्ट्रपति अपने दौरे के दूसरे दिन सोलोफोक पर्वत पर स्थित सिद्धेश्वर धाम पहुंचीं। मुर्मू ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 30 महिला सदस्यों से भी बातचीत की और मंदिर परिसर में रद्दी/लुकुनी बुनाई, थांका चित्रकारी, कालीन और हथकरघा बुनाई की प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। राष्ट्रपति पूर्वोत्तर के अपने पहले चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सिक्किम पहुंची थीं और उन्होंने हिमालयी राज्य को पश्चिम बंगाल के जरिए देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले 1.13 किलोमीटर लंबे अटल सेतु का उद्घाटन किया था। उन्होंने सिक्किम के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में राज्य तथा केंद्र की कई परियोजनाओं का वुर्चअल माध्यम से उद्घाटन किया तथा उनकी आधारशिला रखी।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
