दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी ‘घर से काम’ करेंगे, निजी कार्यालयों को अनुसरण का सुझाव : गोपाल राय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 नवंबर 2022। दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्थिति में पहुंचने के बीच पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारियों को सोमवार से ‘घर से काम’ (वर्क फ्रॉम होम) करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि निजी कार्यालयों को भी इस नियम का अनुसरण करने के संबंध मं परामर्श जारी किया जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री राय ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली सरकार ने गैर-बीएस चतुर्थ डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के अलावा चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के तहत केंद्र की वायु गुणवत्ता समिति द्वारा अनुशंसित प्रतिबंधों को लागू करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए सरकार ‘पर्यावरण बस सेवा’ भी शुरू करेगी, जिसमें 500 निजी सीएनजी बसें शामिल की जाएंगी। राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण-रोधी उपायों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए सरकार ‘पर्यावरण बस सेवा’ भी शुरू करेगी, जिसमें 500 निजी सीएनजी बसें शामिल की जाएंगी। राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण-रोधी उपायों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है।
Similar Post
-
ममता के गुट ने 'शहीद दिवस' रैली के लिए बिड़ला तारामंडल के पास के मार्ग का सुझाव दिया
कोलकाता, बुधवार, 15 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी ...
-
एलडीएफ सरकार ने विड़िण्गम परियोजना में देरी पर 219 करोड़ रुपये का जुर्माना माफ किया था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 15 जुलाई 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. ...
-
पुरी रथयात्रा के लिए तैयार, ओडिशा सरकार 'हाई अलर्ट' पर
पुरी, बुधवार, 15 जुलाई 2026। ओडिशा में समुद्र के किनारे बसे पुरी ...
