Nokia 2780 Flip लॉन्च
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HMD Global ने Nokia 2780 Flip को लेटेस्ट फीचर फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन Qualcomm 215 SoC पर काम करता है। इस फोन में 2.7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ में 1.77 इंच की सेकेंड डिस्प्ले दी गई है। यह फीचर फोन KaiOS 3.1 पर काम करता है। इसमें 4GB RAM और 512MB स्टोरेज दी गई है। Nokia 2780 Flip में VoLTE सपोर्ट और 1,450mAh की बैटरी दी गई है। आइए इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
Nokia 2780 Flip की कीमत
- कीमत की बात करें तो HMD ग्लोबल के फ्लिप फोन Nokia 2780 Flip की कीमत $90 यानी कि 7,450 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Blue और Red कलर में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो Nokia 2780 Flip की अनुमानित शिपिंग तारीख ऑफिशियल वेबसाइट पर 17 नवंबर के लिए लिस्टेड की गई है।
Nokia 2780 Flip के स्पेसिफिकेशंस
- स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia 2780 Flip में 2.7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, वहीं आउटसाइड में 1.77 इंच की डिस्प्ले दी गई है। कैमरा के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 1,450mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर के लिए यह Qualcomm 215 SoC पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह KaiOS 3.1 OS पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 512MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में FM रेडियो और कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई का सपोर्ट मिलता है।
- आपको बता दें कि इस महीने में Nokia G60 5G को लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन पर काम करता है। बैटरी की बात की जाए तो नोकिया जी60 5जी में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
